शंभूगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा व महाशिवरात्रि को लेकर सोमवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने किया। बैठक में जिला जदयू महिला सेल के अध्यक्ष सह मुखिया मीनू सिंह प्रखंड जदयू अध्यक्ष बीएल गांधी जदयू नेता दिनेश मंडल नवल राम कांग्रेस नेता भानु प्रताप सिंह आदि 5 दर्जन गणमान्य लोगो ने भाग लिया।