गोपालगंज: मोहर्रम में घातक हथियार दिखाने वालों पर होगी FIR, डीएम-एसपी ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर दिए निर्देश
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम पवन कुमार सिन्हा व एसपी अवधेश दीक्षित ने मोहर्रम पर्व को लेकर एक बैठक की बैठक के दौरान डीएम एसपी ने कहा कि मोहर्रम जुलूस में घातक हथियार के प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ प्राथमिक की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। सभी थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे।