परासिया में बस स्टैंड के समीप सोपापीपरी निवासी निवासी युवकों की बाईक को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। हादसा बुधवार को साढे चार बजे हुए। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाडा रिफर किया गया है।घायल युवक का नाम रंजीत उईके उम्र 18 वर्ष बताया गया। रंजीत अपने भाईयों अंकेश उइैके और निकेश उईके के साथ देवरानी गए थे।