दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुझार रंजरा–राजनगर मार्ग पर गुरुवार शाम एक युवक अचेत अवस्था में सड़क किनारे मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की मदद से उसे पहले हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र और बाद में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया। युवक की पहचान बीजा डोंगरी निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया।