उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ यात्रा की तर्ज पर वारासिवनी में भी प्रथम बार रथयात्रा निकाली गई। इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा नगर के जैन मोहल्ला स्थित भगवान श्री कृष्ण मंदिर से निकाली गई, इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल और नपा अध्यक्ष ने भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथो से खींचा।