सीतापुर: डिप्टी CM के अस्पताल के निरीक्षण पर सांसद राकेश राठौर बोले, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होती तो जमीन बेचकर लोग इलाज ना कराते
डिप्टी CM बृजेश पाठक के द्वारा जिला अस्पताल निरीक्षण किए जाने पर सांसद राकेश राठौर ने तंज कसा है। सांसद राकेश राठौर ने कहा डिप्टी CM बृजेश पाठक बार-बार अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं, पानी की टोटी खोलकर चेक करते हैं और अधिकारियों के क्लास लगाते हैं लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होती तो लोग जमीन बेचकर नर्सिंग होम में इलाज ना कराते।