अनूपगढ़: जलदाय विभाग और सिंचाई विभाग ने एडी नहर, 3 एनडी नहर और एलएम नहर के मोगो को बंद करवाया
सिंचाई विभाग के द्वारा नहरों में तेजल छोड़ा गया है। पेयजल की स्टोरेज करने के लिए सिंचाई विभाग और जलदाय विभाग के द्वारा नहरों के मोघो को बन्द किया जा रहा है। जलदाय विभाग के जेईएन अनिल कुमार ने आज शनिवार सुबह 9 बजे बताया कि विभागों के द्वारा एड़ी नहर, एनडी नहर और एलएम नहर के मोघो को बंद कर किसानों को पाबंद किया गया है कि पेयजल को सिंचाई पानी में प्रयोग न करें।