वाराणसी पहुंचे सिंगर कुमार सानू और अभिनेत्री आरुषीः दर्शन-पूजन कर देखी विश्वनाथ धाम की भव्यता
Sadar, Varanasi | Aug 21, 2024 प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक और भारतीय संगीत के मशहूर गायक कुमार सानू ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचे। धाम में पहुंचकर दोनों हस्तियों ने बाबा का दर्शन- पूजन किया। इसके बाक कॉरिडोर का भ्रमण किया। दर्शन के बाद काफी खुश दिखे। अभिनेत्री आरुषि निशंक ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के धाम में अलग ही सुकून है।