निरसा/चिरकुंडा: गुरदास चटर्जी फाउंडेशन की ओर से निरसा के पंजाबी मिलन हॉल में ड्राइंग प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गुरदास चटर्जी फाउंडेशन की ओर से निरसा के पंजाबी मिलन हॉल में ड्राइंग प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने बनाए हुए चित्रों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस और दिवंगत कॉमरेड गुरु दास चटर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि सड़क निर्माण के बाद मैराथन दौड़ आरंभ किया जाएगा।