हसनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के रहने वाले पवन यादव ने बताया कि उनका भाई राजेश बाइक लेकर अपने दीदी के घर डीही जा रहा था। राजेश बाइक लेकर मूसेपुर रामपुर के पास पहुंचा कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जख्मी हालत में राजेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।