गोरखपुर: एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में मोहम्मद ओवैस के सहयोग से पिन खजूर बांटी गई
एमए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में पूर्व छात्र मोहम्मद ओवैस के सहयोग से सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन सेवा के तत्वाधान में सभी बच्चों, सभी शिक्षक व शिक्षकाओं को रमजान उल मुबारक के इस पावन महीने के अवसर पर पिन खजूर बाटी गयी। पिन खजूर बांटने का मकसद बड़ों से दुआएं लेना और छोटों से प्यार पाना है। रोजा इफ्तार के वक्त रोजा खोलते समय खाने वाली पिन खजूर दिया गया।