जेवर: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के युवाओं के लिए एयरपोर्ट के सभागार में रोजगार पोर्टल का शुभारंभ हुआ
किसानों के बेटों को रोजगार देने के लिए सोमवार दोपहर 3 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभागार में बैठक हुई। जहां जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से रोजगार पोर्टल का शुभारंभ किया।