रामपुर: स्वार रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Apr 1, 2024 बिजनोर के कालागढ़ निवासी 40 वर्षीय मेघराज रामपुर के थाना गंज क्षेत्र स्थित ग्राम काशिपुर में साली की शादी में आए हुए थे। बनियों वाली भोट से लगन चढ़ाकर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। स्वार रोड पर डंपर ने टक्कर मार दी। मौके पर मेघराज की मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।