आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में दीदारगंज थाना की पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है । करमुल्ला अली व मय हमराह फोर्स ने खेत में गन्ने की पत्ती जलाने व जाति सूचक गाली गलौज के मामले में वांछित दो आरोपियों सत्यम राजभर और उत्तम राजभर को राजापुर बाजार टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।