पटना ग्रामीण: राजेंद्र नगर के पास ई-रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पत्रकार हुआ घायल
राजधानी पटना के राजेंद्र नगर के पास आज तकरीबन 1:00 बजे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर जिससे बाइक सवार पत्रकार जिनका नाम- एस.एन श्याम है वह गंभीर रूप से हुए घायल. वही टक्कर मारने के बाद ई- रिक्शा चालक ई -रिक्शा को लेकर भागने में सफल हो गया.स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार घायल पत्रकार को उठाया गया और निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया