शाहपुर: नितिन गडकरी की फटकार का असर: भोपाल-नागपुर हाईवे के बरेठा घाट पर सड़क सुधार कार्य शुरू, यात्रियों को राहत
Shahpur, Betul | Nov 12, 2025 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की फटकार के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे की बरेठा घाट मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी अपने परिवार के साथ इसी मार्ग से गए थे तभी उन्होंने नाराजगी जताई थी।