करैरा थाना पुलिस ने सायबर अपराधों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसों की ठगी करने वाले गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों द्वारा महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील रिकॉर्डिंग करवाई जाती थी,फिर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर केस खत्म करने पैसे बसूल करते थे