सोहागपुर: जिले के प्रथम 100 बीएलओ को अमरकंटक भ्रमण और सम्मान से किया जाएगा सम्मानित: कलेक्टर ने दी जानकारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने मंगलवार की शाम 6 बजे लगभग बताया कि शहडोल जिले के प्रथम 100 बीएलओ को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण हेतु चयनित किया गया है। उत्कृष्ट कार्य पर इन्हें अमरकंटक भ्रमण एवं परिवारजनों संग मूवी दिखाकर सम्मानित किया जाएगा।