बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उपभोक्ता शिकायत निवारण फॉर्म सहरसा द्वारा गुरुवार को कार्यालय परिसर में कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 नए शिकायत के साथ दो पुराने मामलों की भी सुनवाई की गई तथा आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। मौके पर बिजली विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।