महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चेनारी और आसपास के चेनारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में रविवार को शाम पांच बजे तक भव्य पूजा-अर्चना की गई। और रात में भजन कीर्तन किया गया भक्तों ने शिवालयों में सुबह से ही कतारबद्ध होकर महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिरों में विशेष श्रृंगार, भजन-कीर्तन व अखंड पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों की भारी भीड़ जुटी।