कोल: अवंती बाई चौक के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 15, 2026 अवंती बाई चौक के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। 40 वर्षीय महेन्द्र सब्जी बिक्री का काम किया करते थे। महेंद्र बुधवार शाम खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वह अवंती बाई चौक के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।