राजौरी गार्डन: हरि नगर साइबर थाने में स्कूली छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, मनाया 'खाकी विद राखी'
हरी नगर स्थित साइबर सेल के थाना में आज शुक्रवार शाम को स्कूली छात्राएं राखी बांधने पुलिस कर्मियों को पहुंची। जिसमें कांस्टेबल से लेकर वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी तक मौजूद रहे। छात्राओं ने माथे पर तिलक लगाया, हाथ में राखियां बांधी। बदले में उन्हें पुलिस की तरफ से उपहार दिया गया और विशेष तौर पर सभी छात्राओं को साइबर सुरक्षा को लेकर उन्हें जागरूक भी किया