काशी तमिल संगमम् के प्रथम समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया, अन्नक्षेत्र में ग्रहण किया प्रसाद
काशी तमिल संगमम् के प्रथम समूह के आगमन पर काशी विश्वनाथ मंदिर के अधिकारियों ने परंपरागत गरिमा के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर प्रशासन द्वारा पुष्प वर्षा और डमरू वादन की ध्वनि के बीच सम्पूर्ण समूह का स्वागत किया गया जिससे सभी सदस्यों ने काशी की समृद्ध आध्यात्मिक धारा का अनुभव किया।