गाडरवारा: आदिवासी भाइयों के बीच में मनाई गई होली होली के मौके पर सामग्री वितरण कर दिया गया समाज सेवा का संदेश,
नरसिंहपुर जिला गाडरवारा चीचली विकासखंड में आने वाले पहाड़ी वनांचल ग्रामों में पहुंचकर होली के मौके पर समाजसेवी मुकेश बसेडिया द्वारा आदिवासी भाइयों के बीच होली की शुभकामनाएं बधाइयां देते हुए उन्हें सामग्री भी वितरण की गई जिससे आदिवासी अंचल क्षेत्र के नागरिक महिलाओं बच्चों के चेहरे खिल उठे।