धार: धार के देदला फाटे पर भीषण टक्कर: ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में 2 महिलाएं व 2 पुरुष गंभीर रूप से घायल
Dhar, Dhar | Sep 14, 2025 धार के देदला फाटे पर जोरदार भिड़ंत : ई-रिक्शा और कार की टक्कर में दो महिलाएं व दो पुरुष गंभीर घायल। रविवार शाम करीब 5 बजे के लगभग देदला फाटे पर ई-रिक्शा और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाएं दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में राज कुंवर बाई, राधेश्याम, रेशम बाई और विशाल शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।