कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में जमीनी विवाद में गोलीबारी, दो घायल, आरोपी गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2025 बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव मे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। जिस घटना मे 1 पुरुष और 1 बुजुर्ग महिला जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी होते ही सदर SDPO आलोक कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी का नाम ताराकांत झा और अहिल्या देवी बताया जा रहा है।