गोगरी: बाबू चकला गांव में बिजली के करंट से एक महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Gogri, Khagaria | Jul 29, 2025 पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिना चकला पंचायत के बाबू चकला वार्ड नंबर 8 में बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नरेश सिंह की 25 वर्षीय पुत्री सुदामा देवी के रूप में हुई। बताया जाता है सुदामा देवी सोमवार की देर शाम को अपने घर से कुछ ही दूरी पर गाय के बथान पर गाय को खिलाने के लिए गई थी। इसी दौरान बथान पर बिजली के तार के संपर्क में आ गई।