हाथरस: FCI गोदाम के पास एक व्यक्ति की हत्या की घटना में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस और SOG टीम ने तरफरा रोड से किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलवारी रोड FCI गोदाम के पास 19 जुलाई को एक व्यक्ति मुनेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना का शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीमों का गठन किया गया था। 21 जुलाई को पुलिस और SOG टीम ने तीन अभियुक्त एक अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। घटना में शामिल एक अभियुक्त ने न्यायालय में 22 जुलाई को आत्म समर्पण किया था ।