कटिहार: बनवासी कल्याण बालिका छात्रावास ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
शुक्रवार की शाम 5 बजे बनवासी कल्याण बालिका छात्रावास में धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। छात्रावास के अध्यक्ष छाया तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम बालासाहेब देशपांडे के तेल चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात छात्रावास की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।