कटिहार: मरपा गांव में बेवफा पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने लगाई न्याय की गुहार, पंचायत से थाने तक की शिकायत
शुक्रवार कि शाम 5 बजे मरपा गांव के रहने वाले डब्लू परिहार ने बेवफा पत्नी से छुटकारा पाने को लेकर थाना में आवेदन दिया है। मामले के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी 13 साल की शादीशुदा जिंदगी को रेल कर्मचारी राजकुमार मंडल ने बर्बाद कर दिया। उनकी पत्नी मंजू देवी को राजकुमार मंडल ने प्रेम जाल में फंसा कर कोर्ट मैरिज कर लिया। जबकि उनके बीच कोई तलाक भी नहीं हुआ है।