बुलंदशहर: सिकंदराबाद के गांव विशनपुर में युवक को सांप ने काटा, हुई मौत शव पोस्टमार्टम को भेजा
सिकंदराबाद के गांव विशनपुर में एक युवक को सांप द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मनोज पुत्र नेपाल सिंह निवासी गांव विशनपुर को बीती रात किसी समय घर में सोते समय सांप द्वारा काट लिया गया घटना की जानकारी होने पर परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।