इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से फैली बीमारी के बाद स्थानीय कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और हालात यह हैं कि घटना के दस दिन बाद भी बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग पानी के डर से कुछ भी बाहर का खाने पीने से डर रहे हैं। यही वजह है कि सड़क में जो छोटे मोटे ठेले लगाते थे अब नहीं लग रहे। बुधवार सुबह 11 बजे लोगों ने अपनी बात रखी।