डेहरी: रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से RPF ने बरामद किया महिला का छुटा हुआ बैग, भावुक महिला ने कहा- Thank-U
Dehri, Rohtas | Oct 5, 2024 RPF इंस्पेक्टर राम विलास राम ने शाम 7 30 में जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से सूचना मिली कि एक महिला यात्री का पर्स छूट गया है।जिसके उपरांत ट्रेन संख्या 03310 DN के कोच संख्या G 3 को अटेंड कर एक गुलाबी रंग का बैग,एक कैरी बैग एवं एक लेडीज हैंड पर्स को बरामद कर पोस्ट पर लाया गया जिसमे आभूषण सहित करीब अनुमानित कीमत 50,000 के सामान थे।