डेहरी: डालमियानगर के विभिन्न इलाकों में SHO के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का लिया गया जायज़ा
Dehri, Rohtas | Oct 5, 2024 दुर्गा पूजा को लेकर डेहरी अनुमंडल प्रशासन अलर्ट मोड पर है ऐसे में आज तकरीबन 8:30 में डालमियानगर थाने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डालमियानगर थाने की SHO खुशी राज के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने चावल मंडी , SI गेट सहीत विभिन्न इलाके में फ्लैग मार्च किया ।इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार व स्वक्षता अधिकारी प्रणव कुमार भी मौजूद थे।