आगरा: ताजगंज में साड़ी शॉप में भीषण आग, 8 से 10 लाख का माल और नकदी जलकर राख
Agra, Agra | Mar 31, 2026 आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में राठौर मंदिर के पास स्थित साड़ी की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा करीब 8 से 10 लाख रुपये का साड़ी का माल व नकदी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।