चुनार नगर में कई दुकानें गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से बंद हो गए हैं। जनपद में रसोई गैस की किल्लत होने से हर घर में परेशानी बढ़ गई है। कमर्शियल गैस के न मिलने पर व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। गैस एजेंसियों और गोदाम के बाहर लोगों की भीड़ लगी है। गैस लेने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग जा रहे हैं।