भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) देहरादून की टीम को सोनभद्र जिले के रेणुकूट वन प्रभाग के बभनी रेंज के जौराही जंगल में पहली बार औषधीय गुणों वाला अनंत मूल का पौधा मिला है। टीम ने इस दुर्लभ पौधे के संरक्षण और इसे बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया है।सर्वेक्षण टीम का मानना है कि इससे पहले जिले के किसी भी क्षेत्र में यह पौधा नहीं देखा गया था।