अम्बाला: अंबाला शहर में जल संकट गहराया: एसवाईएल का जलस्तर घटने से लोग पानी के लिए तरस रहे
Ambala, Ambala | Oct 21, 2025 अंबाला शहर में इन दिनों पानी की किल्लत गहराती जा रही है। पंजाब से आने वाली एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक) नहर का जलस्तर कई सप्ताह बाद भी सामान्य नहीं हो पाया है, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में पिछले दो सप्ताह से लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा। जलस्तर में लगातार गिरावट के कारण जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में केवल एक बार ही सप्लाई देने का निर्णय लिया है।