सीकर: सीकर के कल्याण धाम में 19 सितंबर को पितृ दीपावली का आयोजन, कई कार्यक्रम होंगे आयोजित
Sikar, Sikar | Sep 15, 2025 कल्याण धाम में 19 सितंबर को पितृ दीपावली का आयोजन किया जाएगा। सोमवार दोपहर 12:30 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि 19 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पितरों के निमित्त सामूहिक तर्पण किया जाएगा इसके बाद शाम को महा आरती के साथ शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके बाद देर शाम 11000 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।