झांसी: मानसून दक्षिण की ओर जाने से जिले में एक हफ्ते तक तेज बारिश के आसार नहीं, मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Aug 26, 2025 सोमवार को सुबह हुई हल्की बारिश हुई। इससे वातावरण ठंड बना हुआ था। मगर मंगलवार को सुबह से ही धूप निकल आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों का पसीना छूटता रहा।कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम 5 बजे बताया की अब मानसून बुंदेलखंड से दक्षिण राज्यों की ओर चला गया है। 1 हफ्ते तक नहीं होगी तेज बारिश।