गुमला: चैनपुर प्रखंड के प्रधान लेखपाल करम टोली आवास से ₹20000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी टीम ने की कार्रवाई
Gumla, Gumla | Aug 28, 2025 गुमला जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई की है।एसीबी की टीम ने चैनपुर प्रखंड के प्रधान लेखपाल राजकुमार साहनी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।घटना गुरुवार की है।राजकुमार साहनी को उनके करम टोली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया।एसीबी को शिकायत सिसई के जन सेवक धनंजय प्रसाद ने की थी। धनंजय प्रसाद चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में जनसेवक है।