कर्रा: छाता नदी पुल के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल
Karra, Khunti | Jun 7, 2025 कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित छाता नदी पुल के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित ऑटो और अल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध जगरू स्वांसी और बुधुवा महली की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि रोलागुटू गांव निवासी शंकर सिंह और सुकरमनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।