माडा: बंधौरा पुलिस ने करसुआ लाल पोटकी टोला से घर के पीछे सब्जी के खेत से ₹ 21 हजार कीमती का एक गांजे का हरा पेड़ किया जप्त एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिवकुमार वर्मा तथा एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे थाना प्रभारी शिव प्रताप राजावत के कुशल मार्गदर्शन में बंधौरा चौकी प्रभारी सूरत सिंह को बड़ी सफलता मिली बड़ी सफलता। बता दे की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करसुआ लाल पोटकी टोला से एक व्यक्ति के घर के पीछे सब्जी के खेत से बिक्री हेतु लगाया है। जिसपर पुलिस चौकी बंधौरा ने एक हरे गाँजे के पेड़ को जप्तकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया है।