सीलमपुर: सीलमपुर :-भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने गोकुलपुरी के संजय कॉलोनी बस्ती में पदयात्रा कर चुनाव प्रचार किया
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने गोकुलपुरी के संजय कॉलोनी बस्ती में पदयात्रा कर चुनाव प्रचार किया. इस मौके पर मनोज तिवारी के साथ नवीन शाहदरा के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी,स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. पदयात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों के बीच मनोज तिवारी ने लोगों से मुलाकात की और उनसे वोट देने की अपील की.