शाजापुर: मक्सी में बाइक चोरी कर ले जा रहे दो बदमाशो को रहवासियों ने पकड़ा,पिटाई कर पुलिस को सौंपा
शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में दिन दहाड़े एबी रोड़ केनरा बैंक के सामने एक दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को आसपास के रहवासियों ने बाइक चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद रहवासियों ने दोनो बदमाश युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनो को मक्सी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया