सोहागपुर: सोहागपुर में धूमधाम से श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
सोहागपुर नगर में श्रीराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह से ही नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन के लिए पहुंचे। शाम करीब 5 बजे नगर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्री राम और वीर बजरंगबली की मनमोहक झ