हरदोई: यदि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई, तो पी.एम. किसान की 21वीं किस्त से होना पड़ेगा वंचित, 15 नवंबर तक लगेंगे कैम्प
Hardoi, Hardoi | Oct 31, 2025 उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की कि ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाई है, उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। कृषक भाई अपने ग्राम में आयोजित कैम्प में अपना आधार कार्ड, आधार से लिकं मोबाइल नम्बर एवं सभी खतौनी लेकर जाये।