सांगानेर: सीएम शर्मा ने जमवारामगढ़ क्षेत्र में दौरे के दौरान चाय की दुकान पर किसानों से की बातचीत, यूपी का किया भुगतान
जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अचानक एक चाय की दुकान पर रुक गए और ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करने लगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी को लेकर ग्रामीणों से लंबी बातचीत की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को चना, बेजड़,जौ और बाजरे जैसे मोटे अनाज के सेवन के लिए प्रेरित किया।