मड़िहान: राजगढ़ के ददरा पहाड़ी गांव के पास गिट्टी लदा डंपर ट्रक बचाने में पलटा, चालक व परिचालक घायल, चाय दुकानदार बाल-बाल बचा
सोनभद्र जनपद के दुबे परासी गांव निवासी चालक अरविंद 26 वर्ष ने बताया कि डाला से गिट्टी लोड कर मिर्जापुर के लिए निकला था सोमवार मंगलवार की देर रात लगभग 1:00 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव के सामने पहुंचते ही। सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के चक्कर में डंपर सड़क पर पलट गया ड्राइवर और सहयोगी को हल्की चोट आई। चाय की गोमती लगाकर सोए पति-पत्नी बच गए।