मंझनपुर: गोबिंदपुर बगीचा के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक पलटी, युवक गंभीर घायल, सिर में चोट के कारण प्रयागराज रेफर
गोबिंदपुर गांव निवासी दीपू दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार दीपू किसी कार्य से बाजार की ओर जा रहा था। गांव के बाहर बगीचे के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल मंझनपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।